Connect with us

हल्द्वानी

बिड़ला स्कूल में छात्र परिषद अलंकरण समारोह 2025-26,“आयोजित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में शनिवार को प्राथमिक वर्ग का छात्र परिषद अलंकरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद नवांकुर विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, विद्यालय गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन में नई नियुक्तियाँ : जीवन बिनवाल केंद्रीय कोषाध्यक्ष, सौरभ जोशी बने पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष

इस अवसर पर देविशी बसखेती हेड गर्ल और अक्षत पालीवाल हेड ब्वॉय नियुक्त किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवेश मेहरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज एवं सैश प्रदान कर शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “विद्यार्थी आज बीज हैं, जो कल नेतृत्व के वटवृक्ष बनेंगे। नवांकुर विद्यार्थी ही भारत के भविष्य के ध्वजवाहक नेता हैं।”
समारोह का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसे श्रीमती अनुपमा प्रकाश भैसोड़ा ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
यह अवसर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी बोध को निखारने वाला साबित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बहन से मारपीट पर तीन भाइयों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement