Connect with us

उत्तर प्रदेश

छात्र ने खुद को लड़की बनाने की चाहत में किया खौफनाक कदम, काटा अपना प्राइवेट पार्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रयागराज। शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक छात्र ने लड़की बनने की चाहत में खुद पर सर्जरी करने का प्रयास किया। अमेठी निवासी यह छात्र प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। शुक्रवार को उसने यूट्यूब और गूगल से मिली जानकारी के आधार पर सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।
छात्र किसान परिवार का इकलौता बेटा है। अस्पताल में उसने बताया कि लगभग 14 वर्ष की उम्र में स्कूल में लड़कियों के साथ डांस करते समय उसे अहसास हुआ कि वह अन्य लड़कों जैसा नहीं है। धीरे-धीरे उसके मन में लड़की बनने की चाहत गहराती गई। प्रयागराज आने के बाद उसने इंटरनेट पर खोज की कि शारीरिक रूप से खुद को कैसे बदला जा सकता है। इसी जुनून में उसने यह खतरनाक कदम उठाया।
छात्र ने बताया कि एक निजी डॉक्टर ने उसे एनेस्थीसिया का इंजेक्शन, सीजर और चिमटी उपलब्ध कराई थी। इंजेक्शन लगाने के बाद उसने ब्लेड से कट लगाकर खुद ही मरहम पट्टी भी की। कुछ घंटों बाद जब इंजेक्शन का असर कम हुआ तो असहनीय दर्द शुरू हो गया। उसकी चीख सुनकर मकान मालिक कमरे में पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर बेली अस्पताल ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फिलहाल छात्र का इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि छात्र को किसने और किस तरह यह खतरनाक कदम उठाने के लिए उकसाया। वहीं डॉक्टर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं जिसने उपकरण उपलब्ध कराए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement