Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
ऐसा डरावना हादसा पहले नहीं देखा होगा, कलेजा थामकर लिंक पर करिए क्लिक…

शटडाउन लेने के बाद भी बिजली की लाइन में दौड़ा करेंट, काम कर रहा लाइनमैन तारों में उल्टा लटक कर तड़पता रहा, ऊर्जा निगम की ऐसी लापरवाही…

हल्द्वानी। हाईटेंशन लाइन में काम कर रहे 38 वर्षीयल लाइनमैन राकेश को आज करंट लग गया है। लाइनमैन तारों में झूलते हुए तड़पता रहा। शटडाउन लिए जाने के बाद भी लाइन में करंट कैसे आया, बड़ी लापरवाही सामने आई है।

ऐसा डरावना हादसा पहले नहीं देखा होगा, कलेजा थामकर लिंक पर करिए क्लिक…

लोग चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर सके। एक व्यक्ति ने डंडे से उसे छुड़ाने के प्रयास किया, लेकिन तड़पकर वह तारों से नीचे गिर गया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
लाइनमैन बरेली रोड के पास हाईटेंशन के पोल पर काम कर रहा था। अचानक उसमें करंट लग गया, जिसमें लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। जिसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी है। जेई धीरज पंत ने बताया शटडाउन लिया गया था। करंट लगने की जांच की जा रही है कि आखिर सटडाउन लेने के बावजूद लाइन में करंट कहां से आया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›