Report by : CWN Desk
Published at :
प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, खुद को भी किया आग के हवाले – रास्ते में युवक की मौत, युवती गंभीर

हल्द्वानी। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की रहने वाली एक किशोरी की हल्द्वानी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है, वहीं परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।

रामपुर के अशोकपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक करीब दो महीने पहले बहला-फुसलाकर अपने साथ हल्द्वानी ले आया था। यहां युवक ने किशोरी को तीन पानी क्षेत्र स्थित अपने मामा के घर में रखा था। इस संबंध में परिजनों ने रामपुर पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन किशोरी ने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद की थी।

बुधवार को युवक ने किशोरी के परिवार को फोन कर जानकारी दी कि उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन हल्द्वानी पहुंचे तो पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया था और युवक व उसके परिजनों से पूछताछ कर ली गई थी।

किशोरी के पिता ने मेडिकल चौकी पुलिस से मौखिक रूप से शिकायत कर युवक पर उनकी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में लिखित तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›