Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी के तनुज पाठक ने यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की 72 वीं रैंक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। UPSC सिविल सर्विसेज की परीक्षा में देवभूमि उत्तराखंड के इन होनहारों में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर निवासी तनुज पाठक (UPSC Tanuj Pathak Haldwani) भी हैं. तनुज ने यूपीएससी की परीक्षा में AIR 72 वीं रैंक पाई है. मूल रूप से अल्मोड़ा और हाल निवासी शीशमहल काठगोदाम तनुज पाठक ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी से पूरी की है. उसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014 – 2018) तक बीटेक किया. बीटेक करने के बाद उनकी विप्रो कंपनी में अच्छी नौकरी लग गई थी, लेकिन तनुज को IAS बनना था, UPSC की तैयारी की लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ डाली और उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए. अब तनुज का IAS अधिकारी बनने का सपना साकार हुआ है. 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement