Report by : Paras Bisht
Published at :
30 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का 10th एवं 12th रिजल्ट

परीक्षार्थी वेबसाइट ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in में देख सकते हैं रिजल्ट
रामनगर।
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह रावत रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 
इस बार का रिजल्ट खास है, क्योंकि बोर्ड के इतिहास में रिजल्ट इस साल पहली बार एक माह पहले अप्रैल में घोषित किया जा रहा है। अन्य सालों में रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में घोषित होता रहा है। इससे एक नया रिकॉर्ड बनने वाला है।
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 27 फरवरी से शुरु होकर 16 मार्च को संपन्न हुई थी। बोर्ड परीक्षा के लिए राज्य में 1228 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 159 संवेदनशील व छह अति संवेदनशील केंद्र बनाए थे। इस बार 32 परीक्षा केंद्र नए बने हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 210354 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 115606 व इंटर के 94748 परीक्षार्थी थे।
हाईस्कूल में व्यक्तिगत 2325 व संस्थागत 113281 तथा इंटर में 4397 व्यक्तिगत व 90351 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल थे। 27 मार्च से दस अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला था। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 30 अप्रैल को प्रात: साढ़े 11 बजे रामनगर के बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी रिजल्ट वेबसाइट ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in में देख सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›