Connect with us

हल्द्वानी

रामगढ़ में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के स्कूल की जांच करने आज गांव पहुंचेगी प्रशासन की टीम, चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी सरगर्मी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के ग्राम सिमायल रैकवाल में निर्माणाधीन विद्यालय भवन और भूमि की जांच के लिए सोमवार को जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंचेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बीच हो रही इस कार्रवाई ने ग्रामीणों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। कई लोग इसे राजनीतिक दबाव से जोड़कर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी पुष्पा नेगी कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। ठीक इसी दिन प्रशासन की टीम का जांच के लिए पहुंचना, नेगी समर्थकों के लिए सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक पौधा माँ के नाम’ पहल को टैक्स बार एसोसिएशन ने दी मंजूरी, पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश

इससे पहले 5 अगस्त को भी तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम भवन निर्माण और भूमि की जांच के लिए गांव पहुंची थी, लेकिन लाखन सिंह नेगी और ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था। उस समय नेगी ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने, उत्पीड़न करने और उनकी पत्नी से चुनाव में नाम वापस लेने का दबाव डालने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रेन से कटने वाला युवक हल्द्वानी मॉल में करता था काम

तहसीलदार की तहरीर पर भवाली कोतवाली में लाखन सिंह नेगी और अन्य के खिलाफ राजकीय कार्यों में बाधा डालने का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। अब सोमवार को एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर निर्माणाधीन विद्यालय भवन और भूमि की जांच करेंगे। इस घटनाक्रम से चुनावी माहौल में सियासी तापमान और बढ़ गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement