Report by : कालू वर्मा
Published at :
प्रतियोगी परीक्षाओं को कैंसिल कराने के बदले इंस्टिट्यूटों से मांगी जा रही रकम

कुछ असामाजिक तत्व उठाना चाहते हैं परिस्थिति का फायदा, मुकदमा दर्ज, हरिद्वार पुलिस जांच में जुटी

हम प्रत्येक बिंदु की गहराई से जांच करवाएंगे,कोई अगर युवाओं के भविष्य या परीक्षा के नाम पर ब्लैकमेल करेगा तो  बख्शा नहीं जाएगा :: एसएसपी हरिद्वार

हरिद्वार। दिन प्रतिदिन हरिद्वार पुलिस को मिल रहे नए-नए चैलेंज में लगभग प्रत्येक दिन एक नई बात निकलकर सामने आ रही है।

कुछ असामाजिक तत्व वर्तमान में  आयोग समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं की चल रही जांच से उत्पन्न हुई परिस्थितियों का फायदा उठाने की नियत से  विभिन्न स्थानों पर चल रहे कोचिंग संस्थाओं के संचालकों से अनैतिक रूप से दबाव डालने की शिकायत प्राप्त हुई है
ऐसे लोगों द्वारा विगत समय संपन्न हुई इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं को कैंसिल कराने के एवज में कोचिंग संचालक से   पुनः परीक्षा होने और उनको मुनाफा होने पर सहयोग राशि मांगने की शिकायत मिली है
आर्थिक सहायता न करने की स्थिति में इन अज्ञात लोगों द्वारा सहयोग न करने वाले कोचिंग इंस्टिट्यूट को बदनाम करने की धमकी देने की बात प्रकाश में आई है कि ऐसे इंस्टीट्यूट द्वारा प्रश्न पत्र लीक कराए जाते हैं अथवा नकल कराई जाती है। अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में आई ऐसी “ब्लैक मेलिंग की शिकायतों पर हरिद्वार पुलिस जांच में लगी”।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›