Connect with us

उत्तर प्रदेश

हत्यारे बोले, इसलिए की माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस अभिरक्षा में गोली मारने वाले युवकों ने सरेंडर कर बताई हत्या करने की वजह

प्रयागराज। माफ‍िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्‍या करने से वाले 3 युवकों ने अपना गुनाह कबूल लिया। शनिवार रात 10 बजे अतीक और अशरफ को मेडिकल कॉलेज के गेट पर पुलिस अभिरक्षा में कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सरेंडर भी कर दिया। हत्या की वजह भी पुलिस को बताई।

यह भी पढ़ें 👉  इसलिए निलंबित किए गए चर्चित आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह

माफिया डॉन अतीक और अशरफ को मारने वाले लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है।युवकों ने बताया कि माफिया अतीक का पाकिस्तान से संबंध था। उसने और उसके गैंग में शामिल सदस्यों ने तमाम निर्दोष लोगों का कत्ल किया था। अतीक जमीन हड़पने के लिए हत्या करता था। गवाही देने वालों को भी नहीं छोड़ता था। उसका भाई अशरफ भी ऐसा करता था, इसलिए हमने दोनों को मार डाला।’
तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में पहले जेल जा चुके हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरा और आइडी लेकर आरोपित कब और कैसे अस्पताल में दाखिल हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर में हैवानियत: पत्नी से विवाद के बाद पिता ने आठ माह के मासूम को उल्टा लटकाकर घुमाया गांव में

Select Language

Advertisement