Connect with us

हरिद्वार

संतो के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नित नए आयाम रच रहा भारत:- श्रीमहंत रवींद्र पुरी

हरिद्वार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मोत्सव पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता के संयोजन एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की छावनी में संतों ने हवन यज्ञ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नित नए आयाम रच रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में समस्त संसार का मार्गदर्शन करेगा। कहा कि हाल ही में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन और चंद्रयान-3 की सफलता से भारत विश्व भर में गौरवान्वित हुआ है। इसके लिए संत समाज प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पूरी टीम को आशीर्वाद प्रदान करता है। हम सभी को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मोदी नेतृत्व में भारत इसी प्रकार उन्नति की ओर अग्रसर रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ जीर्णोद्धार सहित देश में भिन्न-भिन्न प्रकार के मठ मंदिरो का कायाकल्प मोदी सरकार की धर्म के प्रति आस्था को दर्शाता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास के लिए अच्छी योजनाएं धरातल पर ला रहे हैं। इसके लिए वह साधुवाद के पात्र हैं। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने सभी संत महापुरुषों का फूल माला पहनकर स्वागत करते हुए कहा कि संत महापुरुष सनातन संस्कृति की अनादि काल से रक्षा करते आए हैं। भारत की पवित्र भूमि संत महापुरुषों की अनादि काल से तपोभूमि रही है। देश के विभिन्न भागों में कुंभ मेलो के आयोजन द्वारा पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का ज्ञान प्रसारित होता है। जिस वजह से भारत का संपूर्ण विश्व में एक अलग स्थान है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं क्योंकि मां गंगा के साथ-साथ संतो के दर्शन भी हमारे जीवन को पुण्य फलदाई बनाते हैं। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है। धर्म सत्ता हमेशा से ही राजसत्ता की मार्गदर्शक रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के विकास के लिए विजन पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जल्द ही भारत विश्व भर में महाशक्ति के रूप में उभरेगा। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी हरीचेतनानंद, महंत रघुवीर दास, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, स्वामी सूर्य मोहन गिरी, स्वामी कृष्णापुरी, महंत सूरज दास, महंत अरुण दास, महंत बिहारी शरण, महंत जसविंदर सिंह, महंत केशवानंद, महंत दिनेश दास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, महंत गुरमीत सिंह, महंत शिवानंद, महंत जमुना दास सहित अनेक संत महापुरुष और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement