Report by : Paras Bisht
Published at :
रामनगर में नहर से मिला युवक का शव

नहर में पानी कम होने से हत्या की आशंका, जांच शुरू
रामनगर (नैनीताल)।
भवानीगंज स्थित सिंचाई नहर में मंगलवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के शव को फायरकर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार सुबह भवानीगंज चौक के कुछ लोगों ने पुलिस को सिंचाई नहर में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों और पुलिस की टीम ने सिंचाई नहर से शव निकाला। शव की पहचान मुकेश शर्मा (34 वर्ष) पुत्र सीता राम निवासी ऊटपड़ाव चोरपानी रामनगर के रूप में हुई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि प्रथमदृष्टया डूबने से युवक की मौत होना प्रतीत हो रहा है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि जिस सिंचाई नहर में शव मिला, उसमें पानी का स्तर न के बराबर था। ऐसे में मौत को लेकर तमाम शंकाएं व्यक्त की जा रही हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›