Connect with us

हरिद्वार

दरी के अंदर लिपटा मिला शादी में गए व्यक्ति का शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बारात विदाई के बाद गायब था, खोजबीन हुई तो बारात घर में दरी के अंदर मिला शव
हरिद्वार
। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक बरात घर में दरी के अंदर शव मिलने से हड़कंप मचा है। मृतक कपड़े सिलाई करने वाला टेलर था। वह बारात घर में एक शादी में गया था। बारात की विदाई के बाद गायब हो गया। खोजबीन करने पर बारात घर में ही दरी के अंदर से उसका शव मिला।
पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
पुलिस इसे ठंड से मौत मान रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आ पाएगी। पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित बरात घर में बीते दिनों बारात आई थी। औरंगाबाद सिडकुल का टेलर सतेंद्र भी शादी में गया था। सतेंद्र ने शराब पी थी। शादी के बाद बारात विदा हो गई और सतेंद्र वहीं रह गया। अगले दिन उसकी खोजबीन शुरू हुई। सतेंद्र के भाई और रिश्तेदार उसे ढूंढते बारात घर पहुंचे। वहां काफी जगह उसे तलाशा। कमरे में अंदर एक दरी से अंदर लिपटा उसका शव मिला। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Select Language

Advertisement