Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को भी गोली मारी, दोनों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों, प्रेमिका को मिलने बुलाया और मौत को गले लगाया
सुल्तानपुर। प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग था। प्रेमी पहले से शादीशुदा था। उसके दो बेटे हैं। घटना गुरुवार की सुल्तानपुर हलियापुर थानाक्षेत्र के रामपुर बबुआन गांव की है।
गुड्डू प्रजापति (27) और रेनू यादव (18) के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों चोरी छिपे मिलते रहते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पता चल गई थी। एक हफ्ते पहले दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ। उसके बाद लड़की ने गुड्डू से मिलना कम कर दिया था। इससे गुड्डू नाराज चल रहा था। प्रेमी ने मिलने के बहाने बुलाया, फिर सीने पर सटाकर मारी गोली मार दी। गुरुवार को साढ़े 11 बजे गुड्डू ने रेनू को किसी बहाने से मिलने बुलाया। जैसे ही दोनों गांव से 100 मीटर दूर गए। वहां बीच खड़ंजे पर गुड्डू ने रेनू के सीने पर तमंचा सटकार गोली मार दी। प्रेमिका रेनू गुड्डू के सामने जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। इससे वह घबरा गया। जब उसको कुछ समझ में नहीं आया, तो उसने खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली दाग ली। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गांव से 100 मीटर की दूरी पर मिले दोनों के शव गांव वालों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, देखा तो दोनों की लाश खड़ंजे पर पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसपी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  मेरठ में सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सांप को बनाया हथियार, देखिए वीडियो
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement