Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या की, परिजन शादी के लिए नहीं थे राजी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हापुड़। पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव पबला गांव में मोहब्बत की खातिर प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के विरोध करने के बावजूद भी पुलिस ने युगल के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है। अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है। यह मामला गांव से लेकर शहर तक चर्चा का विषय बना है।  
सीओ पिलखुवा जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पबला गांव निवासी सोनम (18) का पड़ोसी युवक राजेश (19) के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक जाति का होने के बावजूद दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के ही परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। जिसके चलते युवक के परिजनों ने कुछ दिन पहले ही उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी। युवती ने कक्षा 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि युवक मजदूरी करता था।  
सीओ ने बताया कि शनिवार की देर रात दोनों ने अपने-अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवती को जीएस और युवक को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन देर रात ही दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  
अस्पताल से पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंच गई। जहां परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई न करने का अनुरोध करते हुए शवों को सुपुर्द करने का कहा। विरोध के बीच पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement