Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार का इण्ट्री प्वाइंट का कूड़ाघर की बदल गई सूरत, अब ऐसा बना पार्क

डीएम ने किया निरीक्षण, प्राधिकरण ने किया विकसित
हरिद्वार।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा उनके निर्देश पर रिकार्ड समय में विकसित किये गये शंकराचार्य चौक स्थित पार्क का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि शंकराचार्य चौक हरिद्वार का इण्ट्री प्वाइण्ट है। यह स्थल पहले कूड़ा घर बना हुआ था, हमने इसको पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया, जिसको विकसित करने की जिम्मेदारी एचआरडीए को दी गयी थी, जिसने लगातार कार्य करके रिकार्ड समय में इस पार्क को विकसित किया है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्किंग में लाइट की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।  उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है।
श्री विनय शंकर पाण्डेय ने बहादराबाद के मुख्य प्रवेश स्थल पर 400 मीटर का एक अन्य पार्क विकसित किये जाने का उल्लेख करते हुये कहा कि वहां भी पहले कूड़ा डम्पिंग जोन बना हुआ था, जिसे पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। आज वह लगभग बनकर तैयार हो गया है, जिसका शीघ्र ही उद्घाटन किया जायेगा।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए श्री ए0आर0 जोशी, ए0ई0 एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

हरिद्वार का इण्ट्री प्वाइंट का कूड़ाघर की बदल गई सूरत, अब ऐसा बना पार्क
हरिद्वार का इण्ट्री प्वाइंट का कूड़ाघर की बदल गई सूरत, अब ऐसा बना पार्क
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›