Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

मोबाइल टावर पर चढ़ कांग्रेस नगर अध्यक्ष रावत, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की रिहाई की मांग
उत्तरकाशी। उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर उत्तरकाशी के नौगांव में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सोहन रावत मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
सोहन रावत बॉबी की रिहाई के साथ ही भर्तियों में हुए घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मानें। सूचना मिलते ही मौके पर एसआई राजेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे। घटना स्थल पर भारी भीड़ भी जुट गई। एसडीएम बड़कोट देवानन्द शर्मा और थानाध्यक्ष पुरोला खजान सिंह चौहान भी घटना स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी भूस्खलन से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद, केदारनाथ यात्रा ठप

Select Language

Advertisement