Connect with us

हरिद्वार

भारत भ्रमण पर आए अमेरिकी नागरिक का शव हरिद्वार में हाइवे किनारे मिला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रात में हादसे का शिकार होने का अनुमान, अमेरिकी दूतावास को दी सूूचना
हरिद्वार। भारत भ्रमण पर आया एक अमेरिकी नागरिक हरिद्वार में हादसे का शिकार हो गया। अमेरिकी नागरिक का शव बहादराबाद क्षेत्र में हाइवे किनारे गड्ढे में मिला। माना जा रहा है कि रात में किसी समय अनियंत्रित होकर वह बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और मौत हो गई। पुलिस ने अमेरिकी दूतावास के माध्यम से मृतक के परिजनों को सूूचना दी है।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बहादराबाद पुलिस को सूचना मिली कि बढ़ेड़ी गांव के बाहर गड्ढे में एक बाइक सवार गिरा हुआ है। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ व शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। गड्ढे में एक विदेशी पर्यटक का शव पड़ा हुआ था। बैग से मिले पासपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान कैलिफोर्निया अमेरिका निवासी कोर्बिन माइकल के रूप में हुई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि कोर्बिन माइकल गुरुवार की शाम दिल्ली से बाइक पर उत्तराखंड के लिए निकला था। उसे हरिद्वार, ऋषिकेश आदि जगहों पर घूमना था। माना जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement