Report by : CWN Desk
Published at :
लापता सेना अस्पताल के कर्मचारी का शव बरामद

रानीखेत- विगत कई दिनों से लापता सेना अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव शनिवार को रानीझील के पास गधेरे के किनारे पड़ा मिला है। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम क्वैराला, गोविंदपुर, ब्लॉक हवालबाग निवासी दीवान सिंह अधिकारी माल रोड स्थित सेना के चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थे। उक्त व्यक्ति सरकारी क्वार्टर में ही अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।
बताया जा रहा है की 28 अप्रैल की प्रातः वह घर से बाहर किसी कार्य से निकले व देर सायं तक वापस नहीं लौटे । खोजबीन के बाद भी उनका पता न लगने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को उसका शव रानीझील के पास गधेरे किनारे पड़ा मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के कारणों का अभी कुछ पता नही चल पाया, पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›