Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में श्मशान घाट पर बड़े भाई की अंत्येष्टि करने गए छोटे भाई की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवार में दोनों भाइयों की मौत से सदमे में परिवार, गांव में शोक की लहर
रामनगर।
रामनगर के सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट में सदमे के बाद उनके छोटे भाई का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक की लहर है।
सेमलखलिया गांव निवासी डाक विभाग से सेवानिवृत्त केशवदत्त जोशी (78) का रविवार तड़के करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को विश्रामघाट ले जाया गया। वहां दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग मुंडन करा रहे थे तभी दोपहर करीब 12 बजे उनके छोटे भाई दुर्गादत्त जोशी (70) के सीने में तेज दर्द उठा।
हार्टअटैक की आशंका में परिजन उन्हें तुरंत ब्रजेश हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें भी थम गई। इसके बाद दुर्गादत्त जोशी का भी बड़े भाई केशवदत्त की चिता के पास अंतिम संस्कार किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement