Report by : CWN Desk
Published at :
पटरी पर रील बनाते वक्त ट्रेन से कटकर पति- पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। लखीमपुर-सीतापुर रेलखंड पर गांव उमरिया बड़ी नहर के रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर पति- पत्नी और उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी रेलवे पुल के पास मोबाइल से रील बना रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिससे तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। 
ओयल चौकी क्षेत्र में करीब 9:30 बजे लखनऊ-पीलीभीत पैसेंजर की चपेट में आकर बड़ी नहर पर रेलवे पुल के पास मोहम्मद अहमद (30) निवासी शेख टोला, लहरपुर जिला सीतापुर, उनकी पत्नी नाजनीन (24) और उनके दो वर्षीय पुत्र आरकम की मौत हो गई। 
हादसे की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची। लोगों को भीड़ भी जुट गई। तीनों शव रेल पटरी से हटाए गए। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। बताया जा रहा है पति-पत्नी रेलवे पुल के पास मोबाइल में रील बना रहे थे। इसी समय ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आकर तीनों की जान चली गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। 
खीरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हादसे में पति- पत्नी और बच्चे की मौत हुई है। लोगों ने बताया कि पति-पत्नी बीच रेलवे पुल पर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। सेल्फी ले रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आ गए। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›