Connect with us

हल्द्वानी

सत्ता की गलियारों में हनक रखने वाला हल्द्वानी का धनंजय ठेकेदार सुबह गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

करोड़ों की धोखाधडी के आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार, मजदूर से बना ठेकेदार
हल्द्वानी।
मजदूर से ठेकेदार और फिर नेताओं से लेकर सत्ता की गलियारों में हनक रखने वाले हल्द्वानी के धनंजय को आखिरकार जमानत मिल गई। धनंजय पर कई लोगों के करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। फरार होने पर वारंट जारी होने पर उसे पकड़ा है।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना प्रभारियो को वारंटों की शत प्रतिशत तमिल किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में आपराधिक और वारंटियो के विरुद्ध  कार्यवाही के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा न्यायालय में  1- फौ0वाद सं0 4478/21 धारा 138 एनआई एक्ट, 2-फौ0वाद सं0 8539/19 व फौ0वाद सं0 8540/19 *धारा 138 एनआईएक्ट में जारी वारण्ट के क्रम में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी निवासी म0नं0 206 सुभाष नगर हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 44वर्ष को गिरफ्तार किया गया एवं वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। हल्द्वानी सेशन कोर्ट ने उसके खिलाफ दोनों मामलों में गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए थे। ऐसे में आज गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने धनंजय गिरी को जमानत दे दी है।
धनंजय कुछ सालों पहले हल्द्वानी शहर में आया था और यह धीरे-धीरे ठेकेदार बन गया। कई अवैध कामों से धनंजय का नाम जुड़ा हुआ है। राजनेताओं, अधिकारियों के साथ उसका मजबूत गठजोड़ रहा है। सत्ता की गलियों में अच्छी खासी हनक रही। ठेकेदार धनंजय गिरि को कोतवाली पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement