Connect with us

उधमसिंह नगर

पिता ने नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया, बेटी गर्भवती हुई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर- प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता पर अपनी ही 13 वर्षीय बेटी के साथ शर्मनाक हरकत कर उसे गर्भवती करने का आरोप लगा है। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी राज्य सीमा स्थित यूपी क्षेत्र में एक फार्म पर नौकरी करता था। कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दो दिन पहले पीड़िता अपने चाचा के घर आई थी। इस दौरान चाचा सहित अन्य परिजनों ने किशोरी के पेट में सूजन देखी। पूछा पर किशोरी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इससे चाचा सहित अन्य परिजनों के होश उड़ गए। चाचा ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Select Language

Advertisement