Report by : कालू वर्मा
Published at :
लाखों रुपये की सरकारी दवाएं इन लोगों ने गड्ढा खोदकर दबाई, मुकदमा, सुनें वीडियो..

हरिद्वार। लाखों रुपये की सरकारी दवाओं को बैरागी कैंप में
गड्ढे में दबाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बहादराबाद सीएचसी के सहायक चिकित्सा अधिकारी हेमन्त आर्य के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में हेमन्त आर्य सहित सीएचसी के वार्ड बॉय और एक अज्ञात पर लाखो रुपयों की सरकारी दवाओं को गढ्ढे में दबा कर नष्ट करने का आरोप है। सीओ सिटी मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले बैरागी कैंप में नगर निगम की जेसीबी से गड्ढा खोदकर लाखों की सरकारी दवाइयां दबाने का मामला सामने आया था। मामला सामने आने पर स्वास्थय विभाग और प्रशासन की टीम ने गड्ढे को खुदवा
कर करीब तीन लाख रुपए की दवाएं बरामद की थी। इस मामले में मुख्य नगर आयुक्त द्वारा जेसीबी चालक को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है और अब बहादराबाद के सरकारी अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक और वार्ड बॉय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›