Connect with us

हरिद्वार

मुर्गे ने 2 साल की बच्ची पर हमला कर किया लहूलुहान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के लंढोंरा की घटना, माता-पिता के साथ जा रही थी बच्ची, अचानक मुर्गे ने हमला बोल दिया
हरिद्वार।
लंढोंरा में दो साल की बच्ची पर एक मुर्गे द्वारा हमला कर दिया। मुर्गे के हमले से बच्ची लहूलुहान हो गई और जिसका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
शनिवार को गाधारोना निवासी एक दंपति अपने तीन बच्चों के साथ बैंक से पैसे निकालना आया था। जैसे ही दंपति बाइक से नीचे उतरे तो अचानक एक मुर्गे ने उनकी 2 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची लहूलुहान हो गई। बच्चों पर हमला होता देख मां-बाप ने कड़ी मशक्कत के बाद मुर्गे को भगाया। उसके बाद बच्ची का निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। मुर्गे द्वारा बच्ची पर किया गया हमला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement