Report by : CWN Desk
Published at :
आवारा कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग को नोंचकर मार डाला

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पार्क में सुबह 7 बजे घूम रहे बुजुर्ग को 10 से 12 आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंच- नोंचकर मार डाला। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
बुजुर्ग सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए यूनिवर्सिटी परिसर के पार्क में गए थे। कुत्तों का झुंड उन पर झपट पड़ा। बुजुर्ग जमीन पर गिराकर नोंच डाला। जिससे उसकी मौत हो गई।
सफदर मेडिकल रोड निवासी सफदर अली (65) परिवार के साथ प्रिंट प्वाइंट पर रहते थे। 5 साल पहले वह यूनिसेफ कासगंज से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वह अलीगढ़ ही रहते थे। हर दिन सुबह यूनिवर्सिटी कैंपस में मॉर्निंग वॉक पर आते थे। सुबह भी सफदर पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आए थे। इसी दौरान उन पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›