Connect with us

हरिद्वार

राष्ट्र की उन्नति में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान: राजगुरु स्वामी संतोषानंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एकादश रूद्रपीठ आश्रम में आयोजित किया गया अलंकरण समारोह

हरिद्वार। ब्राह्मण सर्वसेवा संघ ग्वालियर द्वारा भारत माता पुरम स्थित एकादश रूद्रपीठ आश्रम में राजगुरु स्वामी संतोषानंद सरस्वती महाराज के तत्वाधान में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । ब्राह्मण सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष पंडित सुरेन्द्र शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मणों पर निरंतर लगाये जा रहे आछेपों के दृष्टिगत आत्मावलोकन के परिपेक्ष्य की समीक्षात्मकता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए चिंतन मंथन किया गया। इस दौरान राजगुरु स्वामी संतोषानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर करने में ब्राह्मण समाज ने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। और धर्म के संरक्षण संवर्धन में ब्राह्मण समाज का सदैव ही अहम योगदान रहा है। कुछ असामाजिक तत्व द्वारा ब्राह्मण समाज के ऊपर लगातार अनर्गल टिप्पणियां की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा भारत साधु समाज के महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री एवं स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन किया है। और भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म को विश्व पटल पर संजोने में ब्राह्मण वर्ग का योगदान सराहनीय है। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनैतिक, संगठनात्मक, संरचनात्मक, समनवयी, सहिष्णुता के लिए सर्व सुखी आयोजन आयोजित किये गये। भारतवर्ष के अनेक गाँव और प्रांतों से ब्राह्मण सर्व सेवा संघ ग्वालियर के कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले सेवार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा गाजियाबाद, पंडित भारत शर्मा फरीदाबाद,पंडित आर के पाण्डेय ग्वालियर,अरुण पाण्डेय लखनऊ, देवेन्द्र शर्मा इटावा,शशिकान्त द्विवेदी ग्वालियर,विमल कांत, शिवेन्द्र भट्ट आदि लोगों का सम्मान प्रतीक चिन्ह शॉल श्रीफल के साथ किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement