Connect with us

उत्तराखण्ड

बारिश से सड़क पर मलवा आया, आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा में बंद सड़क के कारण फिर से ब्रेक लग गया है। 30 से अधिक यात्री सड़क बंद होने के कारण आगे की यात्रा पर नहीं जा सके। सड़क पर मलबा आने के कारण यात्री फंसे हुए हैं। खराब मौसम के कारण प्रशासन ने यहां यात्री पास जारी करने पर दो दिन की रोक लगाई है।
सोमवार को आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन के लिए जा रहे यात्री धारचूला से आगे नहीं जा सके। 6 सितंबर से यात्रा के लिए प्रशासन ने एक बार फिर से पास जारी करने शुरू किए थे। अब दो दिन की रोक लगा दी है।
ये बोले एसडीएम
भारी बारिश और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए दो दिन के लिए यात्री पास जारी करने पर रोक लगाई गई है। आगे मौसम खुलने और यात्रा मार्ग के सही रहने पर पास जारी किए जाएंगे। -दिवेश शासनी, एसडीएम, धारचूला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement