Report by : CWN Desk
Published at :
महिला चिकित्सक को जिम कार्बेट में लाकर कलमा पढ़ाया, दुष्कर्म किया

बीएएमएस चिकित्सक को ऑपरेशन के लिए ले जाने के बहाने एक धार्मिक स्थल में ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने जबरन उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
मूलरूप से बनारस निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह बीएएमएस डिग्री धारक चिकित्सक है। आरोप है वह अपने परिवार के साथ अनूपशहर में रहती है। 15 मई 2022 को उसने क्षेत्र के एक चिकित्सक के यहां नौकरी शुरू की थी।
आरोप है कि 10 फरवरी 2024 को आरोपी चिकित्सक उसे सर्जरी करने के लिए अपने साथ एक अस्पताल ले गया। सर्जरी कर लौटने के दौरान आरोपी चिकित्सक महिला को गांव जबां बरैल स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले गया। इसी दौरान चाय में डालकर आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जब उसकी आंख खुली तो वह एक धार्मिक स्थल में बंधक बनी हुई थी। 
आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं की तो उसके छोटे भाई की हत्या कर देगा। 
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी 11 फरवरी को उसे बेहोश कर जिम कॉर्बेट ले गया और वहां भी धर्म परिवर्तन करने के लिए जबरन कलमा पढ़ाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने से वह गर्भवती हो गई और उसके पेट में करीब पांच माह का गर्भ है। गर्भवती होने पर आरोपी उसे गर्भ गिराने के लिए दबाव बनाते रहे और इसका विरोध करने पर हत्या करने की योजना बनाने लगे। इसी दौरान आठ अगस्त को वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। पीड़िता ने बताया कि अभी आरोपी चिकित्सक गुन्नौर स्थित अपने दूसरे अस्पताल में काम कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर एसएसपी ने सीओ को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›