Connect with us

उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव में आज नामांकन करने का अंतिम दिन 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं
देहरादून।
लोकसभा चुनाव में आज बुधवार को नामांकन करने का अंतिम दिन है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी भी अंतिम दिन नामांकन करेंगे। अब तक उत्तराखंड की पांच सीटों पर अब तक 26 उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, गढ़वाल सीट से आठ, टिहरी से छह, हरिद्वार से छह, अल्मोड़ा से तीन और नैनीताल सीट से तीन उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। बुधवार को गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा और हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत नामांकन करेंगे। 

Select Language

Advertisement