Connect with us

हरिद्वार

बिहार के नेता का हरिद्वार में ब्लैक मनी निवेश,आश्रम में ईडी का छापा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नेता के नजदीकी के घर भी पहुंची ईडी, घंटों पूछताछ और छानबीन
हरिद्वार।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तरी हरिद्वार के आश्रम और एक घर मे मारा छापा। टीम ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। बताया जा रहा बिहार के एक बड़े नेता का हरिद्वार में निवेश है। नेता के तार आश्रम के ट्रस्टियों से जुड़े हैं और रानीपुर में नेता के नजदीकी का घर है।
टीम ने काफी देर तक आश्रम में छानबीन और पूछताछ की। हालांकि हरिद्वार पुलिस प्रसाशन ने ईडी के छापे की जानकारी होने से इनकार कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में टीम के दस्तक देने पर हड़कंप मच गया। टीम सदस्यों ने आश्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की और ट्रस्टियों आदि की जानकारी ली। आने-जाने वालों का ब्यौरा भी पता किया गया। वहीं, एक टीम ने रानीपुर की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में भी छापा मारा। बताया गया है कि पूरी कवायद बिहार के एक बड़े नेता के करीबी की संपत्ति की जानकारी जुटाने की है। प्रवर्तन निदेशालय को पता चला है कि नेता के करीबी ने हरिद्वार में संपत्ति में पैसा निवेश किया हुआ है। आशंका है कि यह पैसा बिहार के ही बड़े नेता का है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को इस छापेमारी की आधिकारिक जानकारी नहीं है। पूरे मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भवती महिला को जलमग्न मकान से निकाल नाव पर इस तरह पहुंचाया अस्पताल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement