Report by : CWN Desk
Published at :
पूर्व विधायक की बेटी से सपा नेता ने किया दुष्कर्म, अश्लीलवीडियो बनाकर तीन करोड़ रुपये वसूले

युवजन सभा का प्रदेश सचिव रह चुका है आरोपी आसिफ अली, फ्लैट का भुगतान भी आरोपी ने पीड़िता से ही कराया
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर तीन करोड़ रुपये वसूल लिए हैं और एक फ्लैट का भुगतान भी कराया है। पीड़िता ने केस में सपा नेता आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी नामजद किया है। 
पीड़िता के पिता मुरादाबाद मंडल की एक विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनका परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। पीड़िता की शादी 11 साल पहले कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते थे। पिता के कोई बेटा नहीं था। पीड़िता समेत तीनों बेटियां ही उनकी संपत्ति की मालिक हैं। पीड़िता के बताया कि पिता के बीमार होने पर उनकी देखभाल के लिए वह मायके आती रहती थीं। पिता के पास सिविल लाइंस के जिगर काॅलोनी निवासी आसिफ अली का आना-जाना था। इसी दौरान मेरी भी उससे मुलाकात हुई थी। 
आसिफ अली युवजन सभा में प्रदेश सचिव रह चुका है। चार अप्रैल 2019 को आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया था। होश में आने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया है। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इस अपराध में आरोपी, उसके भाई, भाभी और भतीजा भी शामिल रहे। फोटो और वीडियो डिलीट करने का वादा करके अब तक आरोपी उससे तीन करोड़ रुपये वसूल चुका है। 
आरोपी आसिफ अली ने पाकबड़ा क्षेत्र में एक फ्लैट खरीदा था। इसका भुगतान भी पीड़िता से ही कराया था। अक्टूबर 2023 में पिता की मौत के बाद आरोपी उनका पेट्रोल पंप और संपत्ति हथियाने की फिराक में लग गया। कहने लगा पेट्रोल पंप मेरे नाम करा दो अश्लील फोटो डिलीट कर दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि छह मई की दोपहर में वह बहन के साथ बैंक गई थी। इसी दौरान आसिफ अली, फाहत के साथ आया। फाहत ने ड्राइवर पर रिवाल्वर तान कर उसे भगा दिया। वह बैंक से बाहर आई तो आसिफ ने धमकी दी कि तेजाब डालकर तेरा चेहरा बिगाड़ दूंगा। चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद दोनों धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ अली, फाहत अली, विक्की चौधरी और उसकी पत्नी फरहाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›