Connect with us

हरिद्वार

प्रदेश के मूक बधिरों ने रैली निकाल कर मनाया अंतरराष्ट्रीय बधिर दिवस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रविवार को धर्मनगरी में मूक बधिरों की समर्पित संस्था देवभूमि बधिर एसोसिएशन के तत्वावधान मे आयोजित प्रदेश भर से आए मूक बधिरजनो ने जागरूकता रैली निकाली। 66वे विश्व बधिर दिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित यह रैली चंद्राचार्य चौक होते हुए रेलवे स्टेशन व शिवमूर्ति चौक से शिवमूर्ति गली जस्सा राम रोड स्थित देव मंदिर खन्ना आश्रम पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, सक्षम प्रांत अध्यक्ष ललित पंत, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अरोड़ा, दिग्विजय सिंह,भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सचिन शर्मा, विशाल गर्ग, सक्षम की सचिव मानसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, सह सचिव कुलदीप राजयान, सह सचिव आरती मेहता, महिला प्रमुख सीमा चौहान, विमलेश गौर, अरविंद शर्मा, योगी रजनीश, शिल्पी पराशर व नगर के गणमान्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम संयोजक व देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि विश्व बधिर दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में मूक बधिरों के योगदान के प्रति जागरूकता एवं सरकार व आमजन के नजरिए में बदलाव लाना है।मूक बधिरों की प्रतीक भाषा साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल कर और मुद्राओं, इशारों व हावभाव के द्वारा आमजन का ध्यान आकर्षित किया गया ताकि इस भाषा को 23वे राष्ट्रीय भाषा का मान्यता मिल सके।
देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि इसे मान्यता दिलाने के लिए दिल्ली में कई बार राष्ट्रीय आंदोलन किया गया। साइन लैंग्वेज को मान्यता दिलाना अति आवश्यक है ताकि इस भाषा को सभी सरकारी और निजी विभागो में सामान्य रूप से स्थापित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारों ने आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 में दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान बनाए है, लेकिन अभी तक यह धरातल में ठीक से लागू नहीं हुआ।
सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि इस भाषा का प्रयोग तब से किया जा रहा है जब बोलकर संवाद स्थापित करने की कला नही थी। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मूक बधिरो को सम्मान की नजर से देखा जाना चाहिए। मूक बधिरों के कल्याण के लिए सरकार से उचित मांग की जायेगी।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मूक बधिर हर तरह के कार्य करने में सक्षम है। आज की रैली में मूक बधिरजनो की बड़ी संख्या से पता चलता है कि मूक बधिरजन अब जागरूक है।
जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि मूक बधिरजनो ने ज्ञापन में अपनी समस्याओं का जो जिक्र किया वो हम 2 अक्टूबर को समाज कल्याण मंत्री रेखा आर्य के हरिद्वार आगमन पर देवभूमि बधिर एसोसिएशन के साथ वार्ता करेगे और मंत्री को ज्ञापन देगे। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा ने कहा कि मोदी सरकार की सुगमय भारत अभियान के तहत सभी विभागों में अच्छा कार्य कर रही है। सक्षम सचिव मानसी मिश्रा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इंटरप्रेटर की नियुक्ति की जानी चाहिए। ताकि मूक बधिरों की बाधा को दूर किया जा सके।
देव मंदिर खन्ना आश्रम में आगंतुक मूक बधिरों के खाने की व्यवस्था स्वामी श्याम प्रकाश ने की। रैली में डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा, रिटायर्ड शिक्षक रमेशचंद शर्मा और बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया।
रैली में यह मूक बधिर संगठन शामिल रहे। डेफ क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ गढ़वाल कुमाऊं, डेफ एंड डम्ब एसोसिएशन रुद्रपुर, कुमाऊं मूक बधिर वेलफेयर सोसाइटी।
रैली में मूक बधिर सुखराम कंबोज, दीपक जोशी, हेमंत नेगी, नितिन नगवाल, रजत कुमार, अतुल राठौर, विवेक केशवानी, देव शर्मा सहित 100 से अधिक मूक बधिर शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  महंगाई से महिलाओं का घर चलाना हुआ मुश्किल:- हेमा भंडारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement