Connect with us

उत्तर प्रदेश

हनुमान के रूप में पहुंचे बंदर, छह साल की बच्ची को बचाया, दुष्कर्म का प्रयास कर रहा आरोपी भगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में वर्ग विशेष के युवक ने छह साल की बच्ची से मोबाइल टावर के लिए बनी बाउंड्री के अंदर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। अचानक बंदरों का झुंड आने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। रोती हुई घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया।
 गांव के एक व्यक्ति ने सिंघावली अहीर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी छह साल की बेटी गांव के ही निजी स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। वह बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। तभी वर्ग विशेष का एक युवक आया और उसकी बेटी को दूधिया से दूध के रुपये दिलाने की बात कहकर बहला फुसलाकर ले गया। वहां गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कैद हो गया है।
आरोपी बच्ची को टावर लगाने के लिए बनी बाउंड्री के अंदर ले गया। वहां उसने बच्ची के कपड़े फाड़े और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी बंदरों का झुंड टावर में आ गया। बंदर वहां आपस में लड़ने लगे और खी-खी की आवाज निकालने लगे। यह देखकर आरोपी डर गया और बच्ची को छोड़कर वहां से भाग गया।
बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे गांव का वर्ग विशेष का युवक है, जिसकी पहचान कराई जा रही है। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची के परिजनों ने बताया कि टावर में अगर बंदर नहीं आते तो अप्रिय घटना हो जाती। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के साथ उसकी हत्या भी हो सकती थी। बच्ची के लापता होने पर उन्होंने आसपास के घरों में तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब एक घंटे बाद बच्ची घर पहुंची।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement