Connect with us

उत्तर प्रदेश

पांच बच्चों की मां 17 वर्षीय प्रेमी के साथ भागी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रेमी महिला का है पड़ोसी, किशोर की मां ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
नोएडा
। निठारी गांव में रहने वाली पांच बच्चों की मां पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर को लेकर भाग गई। किशोर की मां का कहना है कि महिला और उसके बेटे में प्रेम प्रसंग है। आरोप है कि पूर्व में भी महिला किशोर के साथ भागने का प्रयास कर चुकी थी। इस मामले में किशोर की मां की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका बेटा गंगा कांप्लेक्स स्थित स्टेशनरी की दुकान पर काम करता है। शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि उसके पड़ोस में रहने वाली 35 वर्षीय महिला उसके बेटे को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गई है। जो महिला किशोर को लेकर गई है वह अक्सर किशोर से मिलने दुकान पर जाती थी। दुकान के मालिक ने इसका विरोध भी किया था पर वह मान नहीं रही थी। रिश्ते को लेकर महिला और किशोर दोनों के परिजनों को आपत्ति थी। किशोर के परिजनों को भी जब महिला और उसके बेटे के संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने महिला को बेटे से दूर रहने को कहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement