Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को लेकर सस्पेंस खत्म, इनके नाम पर चर्चा

नैनीताल से महेंद्र पाल और हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत हो सकते हैं उम्मीदवार
हल्द्वानी।
हरिद्वार और नैनीताल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत और नैनीताल से महेंद्र पाल उम्मीदवार हो सकते हैं।
नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ कई दौर की बैठकों के बाद दोनों नामों पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा कर सकती है। पिछले कई दिनों से चल रही माथापच्ची के बाद दोनों नामों पर सहमति बन चुकी है। अगले कुछ घंटों में यदि कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव नहीं होता है तो हरिद्वार सीट से एक बार चुनाव जीत चुके पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रत्याशी हो सकते हैं। अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हरीश रावत को केंद्रीय नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है। उधर, नैनीताल सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल के नाम पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को पार्टी दोनों पूर्व सांसदों को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›