Report by : CWN Desk
Published at :
सुदीक्षा की चित्रकारी ने हरिद्वार का नाम रोशन किया, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई

रानीपुर(हरिद्वार)- डीपीएस रानीपुर की कक्षा नौ की छात्रा सुदीक्षा सिंह ने ‘अंग्रेज़ों‌ के विरुद्ध जनजातीय विद्रोह’ थीम पर आधारित शानदार चित्रकारी करके अपने समूह (कक्षा नौ व दस) में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो हरिद्वार के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य का नाम भी रोशन किया हैं।

सुदीक्षा की चित्रकारी ने हरिद्वार का नाम रोशन किया, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई

प्रतियोगिता में इस कैटेगरी में कुल आठ छात्रों का चयन किया गया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) की ओर से 4 से 13 मई तक राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गयी इस चित्रकला प्रतियोगिता में इस कैटेगरी में कुल आठ छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया। जिसमें हरिद्वार से चयनित होने वाली सुदीक्षा एकमात्र प्रतिभागी है। सी.बी.एस.ई. द्वारा इस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद सुदीक्षा सिंह ने बताया कि उसको आगे बढ़ाने में उनकी कवयित्री व प्रेरक वक्ता माँ कंचन प्रभा गौतम का सबसे बड़ा योगदान रहा है। इस विषय में उल्लेखनीय है कि सुदीक्षा सिंह ने खुद अपनी मेहनत से ही अपनी चित्रकला को निखार कर इस स्तर तक पहुँचाया है और अभी तक कहीं से भी कोई प्रशिक्षण हासिल नहीं लिया है।
डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा तथा मुख्य अध्यापिका आरती बाटला ने सुदीक्षा सिंह को उसकी सफलता पर बधाई दी है। इस होनहार छात्रा को स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ परिजनों व अनेक पारिवारिक मित्रों ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›