Report by : CWN Desk
Published at :
पुलिस विवाहिता की लाश नदी में सर्च कर रही थी और वो मथुरा में प्रेमी के साथ मिली

15 अगस्त से गायब महिला ने भाई को नदी में कूदकर आत्महत्या करने का कदम उठाने का किया था मैसेज
बिजनौर। अपने भाई के मोबाइल पर आत्महत्या करने का मैसेज कर गायब हुई महिला को पुलिस ने मथुरा से बरामद कर लिया है। महिला की चप्पल खो नदी के किनारे मिलने पर पुलिस पांच दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 15 अगस्त की रात घर से बिना बताए गायब हो गई थी। घर से निकलने से पहले उसने नरात में लगभग 11 बजे अपने भाई के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेज कर नदी में कूद कर आत्महत्या करने की बात कही थी। मैसेज देखने पर मायके वालों और ससुरालियों को पता लगा था। तलाश के दौरान शेरकोट खो बैराज के पुल पर महिला की चप्पल पड़ी मिली थी। 16 अगस्त को पति द्वारा पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा पीएसी के गोताखोर बुलाकर खो नदी में सर्च अभियान चला कर महिला को तलाश कराया गया था परंतु उसका सुराग नहीं लग पाया था।
मायके वालों द्वारा ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया जा रहा था। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर सभी एंगल से जांच में जुटी थी। पुलिस ने महिला को मथुरा से बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि वह प्रेम प्रसंग के चलते मथुरा गई थी। मैं खुद को आत्महत्या दर्शाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पुलिस पूछताछ में जुटी है। वह महिला समूह की सदस्य थी। उसका समूह के एक कर्मचारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों से हुई कहासुनी के बाद आत्महत्या का नाटक रच कर वह समूह कर्मचारी के पास मथुरा पहुंच गई थी। समूह के पदाधिकारी की मदद से महिला को वापस लाया गया।
थाना प्रभारी किरणपाल सिंह ने बताया कि महिला एक युवक के पास मथुरा गई थी। उसने उसे फिर वापस भेज दिया। महिला के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›