Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर(उधमसिंहनगर)- ऊधमसिंह नगर पुलिस ने कल देर रात अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना गिरफ्तार को लिया है। गिरोह के दो सदस्य पुर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। आरोपी के कब्जे से डिफेंस लिखी ऑल्टो कार, आर्मी का फर्जी आईकार्ड, फर्जी लिकर कार्ड बरामद बरामद हुआ है। इसके अलावा आरोपी के पास से बच्चों से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए 26 चेक व 12 डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। एसएसपी उधमसिंहनगर ने पुलिस टीम को 2500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है।
   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तीन नवम्बर 2022 को  प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी तपस मण्डल पुत्र गोबिन्द मण्डल द्वारा तहरीर देकर कहा कि विक्की मण्डल पुत्र प्यारे लाल मण्डल निवासी वार्ड नम्बर 01 देवनगर, शक्तिफार्म थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर तथा पंकज सिंह बडेला पुत्र उत्तम सिंह निवासी मछियाड थाना रीठा साहिब जनपद चम्पावत द्वारा आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर खुद के व अन्य लोगों के ऑरिजनल प्रमाण पत्र व 50-50 हज़ार रुपये नकद लेने व भर्ती न होने पर अपने रुपये व प्रमाण पत्र वापस मांगने पर दो नवम्बर 2022 को जयनगर दिनेशपुर बुलाकर गाली गलौच, मारपीट करने व तमंचा दिखाकर रुपये व प्रमाण पत्र वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने व जालसाजी धोखाधड़ी करने सम्बन्धित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर धारा 420/323/504/506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा चार नवम्बर 2022 को मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर मोड दिनेशपुर से नामजद अभियुक्तगण विक्की मण्डल पुत्र प्यारे लाल मण्डल निवासी वार्ड नम्बर 01 देवनगर, शक्तिफार्म थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर तथा पंकज सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी मछियाड धाना रीठा साहिब जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण में सरगना सुबेदार गोविंद सिंह नवाल फरार चल रहा था जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सूबेदार गोबिन्द सिंह नयाल अभी काठगोदाम क्षेत्र रुका है तो पुलिस टीम द्वारा तुरन्त बरेली से वापस काठगोदाम हल्द्वानी आकर हल्द्वानी मे ब्रजलाल अस्पताल के पास से दिनांक 21 अप्रैल की रात्रि को अभियुक्त सूबेदार गोबिन्द सिंह नयाल पुत्र पान सिंह नयाल निवासी ग्राम नाई गाव शहरफाटक थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल उम्र 36 वर्ष को मय अल्टो कार यूके-04 एबी-9273 (जिसमे आगे व पीछे डिफैंस लिखा है) के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के गले मे लटका हुआ आर्मी का पहचान पत्र, पर्स से आधार कार्ड, विभिन्न बैंको के 12 क्रेडिट कार्ड, कैन्टीन कार्ड व 02 अदद मोबाईल फोन, बैग के अन्दर 05 व्यक्तियों के मूल तथा 05 व्यक्तियो के फोटो स्टैट शैक्षिक दस्तावेज, 08 व्यक्तियों के अग्निवीर मैन परीक्षा के एडमिट कार्ड, 02 व्यक्तियों के अग्निवीर के मेडिकल रेफरल कार्ड मय अन्य कागजात, 01 अदद डायरी, 26 चैक विभिन्न बैंको के आदि बरामद हुए।
  अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह आर्मी में नही है। अपने आप को आर्मी में सूबेदार बताकर अपने साथी जो पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है के साथ मिलकर नवयुवको को सेना में भर्ती कराने के नाम पर उनके शैक्षिक दस्तावेज तथा चैक प्राप्त कर अपने पास रख लेता था।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमानगढ़ धाम में भक्तों ने सुंदरकांड पाठ कर भक्तिमय माहौल किया, राम सेवक सभा निर्धन लड़कियों का विवाह कराएगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement