Connect with us

हरिद्वार

देवनगरी का ऋषभ फिल्म जगत में हरिद्वार का नाम कर रहा रोशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। भीमगौड़ा निवासी एक्टर ऋषभ पाठक जो पिछले कई वर्षों से हरिद्वार से बाहर जाकर अपने करियर की तलाश में मुंबई और दिल्ली जैसे राज्यों में संघर्ष कर रहे हैं वह लगातार हरिद्वार का नाम रोशन कर रहे हैं !

ऋषभ का हाल ही में बतौर एक्टर एल्बम सॉन्ग “इजाजत है नहीं हमको” रिलीज हुआ है। यू ट्यूब के सांग्स बास्केट (songs basket) चैनल से रिलीज़ हुए इस सॉंग में ऋषभ पाठक का अभिनय देखते बनता है। काइजन क्राफ़्ट फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट (Kaizen Kraft Films And Entertainment) द्वारा बनाये इस गाने को लिखा है आनंद सिंह ने तथा छायांकन किया है प्रत्युष त्यागी ने, एवं गौरव शर्मा ने इसका निर्देशन किया है ।दर्शकों को ये सॉंग काफी पसंद आ रहा है!
ऋषभ इससे पहले ये है मोहब्बतें, फियर फ़ाइल्स, “सावधान इंडिया” जैसे टेलीविजन सीरियल में भी मुख्य भूमिका में अपनी एक्टिंग का हुनर बिखेरते नजर आए हैं, साथ ही पूर्व में उनके दो सॉन्ग “करीब आना” , रूबरू तो आ एवं एक हरियाणवी सॉन्ग “नाड़ा” मे बतौर एक्टर काम किया है जो बहुत लोकप्रिय रहा और दर्शकों ने उसको काफी देखा और सराहा!

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: सड़कों पर हाथियों का राज, दिन दोपहर सड़कों पर आ रहे हाथी,

ऋषभ पाठक से ख़ास बात चिट में उन्होंने बताया कि वह शीघ्र ही कई सारे अन्य प्रोजेक्ट में भी दिखेंगे । उनका अगला कदम OTT चैनल्स की तरफ़ अग्रसर है ।

यह भी पढ़ें 👉  ज्येष्ठ एकादशी को गायत्री जन्मोत्सव मनाने की पौराणिक परंपरा, 31 मई को मनाया जाएगा गायत्री जन्मोत्सव: स्वामी रामभजन वन

Select Language

Advertisement