Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी झील में डूबी महिला, शव किया बरामद
टिहरी झील में डूबी महिला, शव किया बरामद

टिहरी। 26 जुलाई 2023 को जनपद टिहरी के थाना लम्बगांव द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विगत रात्रि से कंगसाली गांव की एक महिला लापता है, जिसकी चप्पल व फोन झील के किनारे मिलने से उक्त महिला के झील में डूबने की आशंका है, जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता  है।
उक्त सूचना पर HC राकेश रावत के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची तथा घटनास्थल के आसपास के संभावित स्थानों पर गहन सर्च आरम्भ किया गया।
SDRF डीप डाइविंग टीम डाइवर आरक्षी प्रदीप नेगी द्वारा 35 से 40 फ़ीट की गहराई में डाइविंग करते हुए उक्त महिला के शव को ढूंढ निकाला व बाहर निकालकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक महिला का विवरण:- विजयलक्ष्मी पत्नी स्व0 श्री दिनेश चौहान, उम्र- 38 वर्ष, निवासी- ग्राम- कंगसाली, पट्टा- रैका, थाना- लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›