Report by : कालू वर्मा
Published at :
गुर्जर बस्ती में पानी की समस्या को लेकर डीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी

पीने के पानी की समस्या से पीड़ित है 500 परिवारों की आबादी : सुमित तिवारी

रमजान से पहले मिले सैंकड़ों परिवारों को पीने के पानी की सुविधा : सुमित तिवारी

गुर्जर बस्ती में पानी की समस्या दूर करने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारीयों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा : सुमित तिवारी

हरिद्वार ग्रामीण विधनसभा के श्यामपुर स्थित, सिंबल सोत गुर्जर बस्ती में सैंकड़ों परिवारों के ऊपर संकट बने पानी के काल को लेकर आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से मुलाकात की।

जिलाधिकारी को वन गुर्जरों की समस्या से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि वन गुर्जरों का जीवन बहुत ही दुर्गम है। जिन्हे पीने के पानी के लिए कोसों की दूरी तय करनी पड़ती है। और बच्चे बूढ़ों और महिलाओं को जंगली जानवरों से भय बना रहता है। जिस कारण उन्हें अपनी जान जोखिम में डालकर पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होने कहा कि इन गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करके इन्हे पीने का पानी मुहैया करवाया जाए। जिसके लिए जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यह मामला वन विभाग से संबंधित है इसलिए इस मामले हम वन विभाग को पत्र लिखेंगे जिस कारण बस्ती वासियों की समस्या का निराकरण हो सके।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व युवजन सभा सचिव आशीष यादव, यासीन येची, गौरव कुमार, फिरोज, अलिशेर, मंगल सिंह, मांगता हसन आदि लोग शामिल हुए।

गुर्जर बस्ती में पानी की समस्या को लेकर डीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›