Report by : CWN Desk
Published at :
लालतारों पुल से रोड़ी बेलवाला जाने वाली सड़क के प्रवेश प्वाइंट के दोनों ओर लगेंगी टाइल्स

ललतारो पुल के दोनों छोर पर ग्रिल और फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में होगा विकसित: डीएम
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शहर के प्रमुख स्थानों, जहां-जहां अतिक्रमण व गन्दगी की स्थिति है, को लैण्डस्केप के माध्यम से स्वच्छ व सुन्दर बनाने के संकल्प के अन्तर्गत शुक्रवार को ललतारों पुल के आसपास के क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण की दृष्टि से निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि ललतारों पुल के दोनों ओर जो जगह है, उसे ग्रिल व फाउण्टेन लगाकर पार्क के रूप में एक सप्ताह के भीतर विकसित किया जाये ताकि इस जगह पर जो अतिक्रमण तथा गाड़ियों के आड़े-तिरछे खड़ी करने की वजह से आये दिन थोड़े-थोड़े अन्तराल में जो जाम की स्थिति बनती है, उससे निजात मिल सकेगी। उन्होंने इसके अतिरिक्त लालतारों पुल के पास से जो रोड़ीबेलवाला की ओर सड़क जा रही है, उसके प्रवेश प्वाइण्ट के दोनों ओर जो ऊबाड़-खाबड़ की स्थिति बनी हुई है, उसमें टाइल्स लगाकर उसे भी खूबसूरत बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण में एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ए0ई0 एचआरडीए श्री पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›