Connect with us

उत्तर प्रदेश

महिला ने अपने बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ससुर ने देखा तो उसे भी मारने की कोशिश, महिला गिरफ्तार
गाजीपुर। एक महिला ने अपने बेटे और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। बेटी की उम्र 9 साल और बेटा 7 साल का था। वारदात के बाद मां ने एक का सिर बेड के सिरहाने और दूसरे का बगल वाले कमरे में छिपा दिया। ससुर ने सुबह जब उसे पकड़ा तो चाकू से ससुर का गला काटकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार लिया है।
मरदहा थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के अजीत यादव सेना में हैं। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। उनकी पत्नी नीतू यादव (36) परिवार के साथ रहती है। ससुर राम बचन यादव ने बताया कि रात को सभी लोगों ने साथ में खाना खाया और सोने चले गए। नीतू भी कमरे में तीन बच्चों के साथ सोने चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  लेक कार्निवाल का आयोजन ना होने से लोग खपा

ससुर ने बताया कि रात में बहू नीतू ने पोती हार्दिक और पोता हैप्पी की गला काटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह जब बच्चे नहीं दिखे, तो मैंने उसने बच्चों के बारे में पूछा। जवाब उनसे कहा कि दोनों बच्चों की हत्या कर दी है। इतना कहते ही मेरे ही सामने ही उसने चाकू से अपना गला काटने का प्रयास किया। ये देखते ही मैंने शोर मचाकर बाकी लोगों को बुलाया और हाथ से चाकू छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया। ‘ “
बेटी का सिर बेडरूम में, बेटे का बगल वाले कमरे में मिला ससुर ने बताया कि इसके बाद हमने बच्चों की तलाश की, तो बेटी हार्दिक का सिर नीतू के बेडरूम में बेड के सिरहाने पड़ा मिला। जबकि हैप्पी का सिर बगल वाले कमरे में था। दोनों के धड़ बेडरूम में ही पड़े थे। बच्चों की सिर कटी लाशें देखकर रूह कांप गई। पूरे कमरे में सिर्फ खून की खून नजर आ रहा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement