Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हल्दूचौड़ में स्कूटी सवार युवक को सांड ने टक्कर मारी और सींग सीने के आरपार होने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धारचूला निवासी युवक बहन के घर बिन्दुखत्ता आया था, दोस्त के साथ आ रहा था हल्द्वानी
हल्द्वानी। दोस्त के साथ लालकुआं से हल्द्वानी की आ रहे धारचूला निवासी युवक की स्कूटी को सांड ने टक्कर मार दी। युवक के सींग युवक के सीने में घुस गए और उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक योगेश पुत्र जगत सिंह उम्र 25 अपनी बहन के घर इंद्रानगर प्रथम बिंदुखता आया था। उसके साथ में बैठा घायल युवक पुष्कर सिंह पुत्र जमन सिंह भी योगेश की बहन के पड़ोस में ही रहता है। दोनों युवक स्कूटी द्वारा देर शाम लगभग 9:30 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रहे थे। हल्दूचौड़ भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे थे कि सड़क के बीचों-बीच खड़े सांड ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सांड के दोनों सींग योगेश के सीने में जा घुसे। जिसे प्रत्यक्षदर्शी आनन फानन में निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए परंतु उसे बचाया नहीं जा सका, योगेश की मौत से उसकी बहन एवं उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement