Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में बंदीगृह की दीवार फांदकर नेपाली मूल की युवती फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चरस तस्करी में दो साल पहले किया गया था युवती को गिरफ्तार
पिथौरागढ़। कोतवाली के सामने स्थित पुलिस बंदीगृह की 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर नेपाली मूल की युवती फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती को दो साल पहले चरस के साथ गिरफ्तार किया था। युवती ने साड़ी की रस्सी बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
पिथौरागढ़ कोतवाली के ठीक सामने करीब 60 लोगों की क्षमता का एक बंदीगृह है, जहां वर्तमान में 83 पुरुष और आठ महिला विचाराधीन बंदियों का रखा गया था। रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे बंदीगृह से नेपाल के दार्चूला निवासी अनुष्का उर्फ आकृति (25) फरार हो गई। तलाशी में पता चला कि अनुष्का साड़ी की रस्सी बनाकर करीब 15 फीट ऊंची महिला सेल की छत पर चढ़ी और उसी साड़ी से ही लटककर बंदीगृह की दीवार फांदकर फरार हो गई। फरार बंदी अनुष्का की खोजबीन के लिए पुलिस की टीमों ने सघन चेकिंग की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement