Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

द्वाराहाट से नाबालिग को भगाकर ले जा रहा युवक पकड़ा, किशोरी सकुशल बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील से भगाकर ले जाई जा रही एक नाबालिक लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। मानव तस्करी करते हुए भगाकर ले जा रहे अभियुक्त कों पुलिस ने रामनगर कोसी बैराज से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है ।
इस सम्बन्ध मे 27 जुलाई  को द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से स्कूल के लिए गई थी पर वापस नही आई, परिजनों ने तहरीर द्वाराहाट थाने में दी थी। पुलिस ने तत्काल एफ0आई0आर0 पंजीकृत कर रामचन्द्र राजगुरु एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष द्वाराहाट निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।
पुलिस टीम ने साईबर सैल की मदद से नाबालिग बालिका को दिनांक 28/जुलाई 2023 को कोसी बैराज के पास रामनगर में अजय सैनी के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया। उसके कब्जे से बालिका को छुड़ाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । साक्ष्यों के आधार पर थाना द्वाराहाट में पंजीकृत अभियोग में पोक्सो एक्ट व आई0पी0सी0 की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
अजय सैनी उम्र 22 वर्ष पुत्र सोमपाल निवासी चिलकिया रामनगर जनपद नैनीताल है ।पुलिस टीम मे
1.ए0एस0आई0 नारायण दत्त जोशी
2.हे0का0 चन्द्रपाल
3.हे0का0 श्रवण कुमार
4.म0हे0का0 भगवती बिष्ट
5.का0 ललित मोहन आदि शामिल रहे।

Select Language

Advertisement