Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी पर कॉरिडोर बनाने का कोई औचित्य नहीं: सुब्रमण्यम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पूर्व कानून मंत्री बोले, वाराणसी में कॉरिडोर बनने से लोग दुखी हैं
हरिद्वार। पूर्व कानून मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर हरकी पैड़ी को कॉरिडोर के रूप में विकसित करने का कोई औचित्य नहीं है। कहा है कि, हरकी पैड़ी कॉरीडोर से हरिद्वार की सुंदरता बिगड़ जाएगी। इसलिए वह इसका विरोध करेंगे।
रविवार को हरिद्वार स्थित अटल बिहारी राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हरकी पैड़ी कॉरिडोर बनाने की जानकारी संज्ञान में आई है।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरा पर ऊपरी गंगनहर बंद, हरकी पैड़ी पर घटा गंगाजल, मरम्मत व सफाई अभियान शुरू

कई मंदिरों को तोड़ना पड़ा, इसलिए यहां ऐसा कुछ न हो, इसका विरोध करता हूं। जिन अधिकारियों ने भी योजना के बारे में सोचा है मुख्यमंत्री उन्हें समझाएं कि ये करना पवित्र भूमि को ठेस पहुंचाने के बराबर होगा। कॉरिडोर विकसित करने से हरिद्वार की सुंदरता बिगड़ जाएगी। वाराणसी में कॉरिडोर विकसित किया गया था, वहां के लोग आज भी दुखी है। विकास के नाम पर मंदिरों को तोड़ा गया। लोगों के निर्माण तोड़ दिए गए।

Select Language

Advertisement