Report by : CWN Desk
Published at :
खुले में नहीं होगी कुर्बानी, कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही होगी

रुद्रपुर। प्रभारी जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने त्यौहार को सौहार्दपूर्वक व शांतिपूर्ण ढंग से मानने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि त्यौहार को त्यौहार रजिस्टर के अनुरूप व पूर्व की भांति ही मनाया जाए।

उन्होंने का कि किसी भी प्रकार की नई परम्परा शुरू करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के लिए पूर्व निर्धारित स्थानों व रास्तों का ही उपयोग किया जाए। कुर्बानी खुले स्थान पर न की जाए, कुर्बानी स्थल को चारों ओर से कवर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न हो। उन्होंने कहा कि माहौल को खराब करने वाली किसी भी वीडियो,फोटो एवं सेल्फी को सोशल मीडिया पर अपलोड न किया जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों तथा उलेमाओं से अपने–अपने स्तर से ही युवाओं को जागरूक करने की अपील की ताकि सोशल मीडिया पर कोई भी गलत पोस्ट सेंड न हो सके।
बैठक में मौलाना जाहिद रजा रिज़वी ने कहा कि ईद को पूर्व की भांति ही मनाया जाएगा। उन्होंने ईद के अवसर पर पेयजल आपूर्ति बढ़ाने, बिजली व्यवस्था सही रखने के साथ ही सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त रखने को कहा ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी न हो। उन्होंने सभी से कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी से कुर्बानी की वीडियो, फोटो, सेल्फी अपलोड न करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कुर्बानी इस प्रकार की जाए कि किसी की भी भावनाएं आहत न हों।
बैठक में जसपुर से सदर रईस अहमद ने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशन का अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने जसपुर में कुर्बानी से संबंधित समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में आए हुए जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के दृष्टिगत बिजली, पानी तथा सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने हेतु कार्यवाही की मांग की। जिसपर प्रभारी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, एसपी सीएस घोड़के,मनोज कत्याल, एसडीएम कोस्तुभ मिश्रा, मनीष बिष्ट, रुद्रपुर से मौलाना जाहिद रजा रिज़वी, अयूब खान, जसपुर से सादर मोहम्मद सईद, हाजी अब्दुल हमीद, मोहम्मद इकबाल, खटीमा से नासिर खान, अनीस रजा, दिनेशपुर से यूसुफ, मसीत से शमीम, किच्छा से सभासद लियाकत अली, नज़ाकत आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›