Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: सोने की चेन बेचने जा रही हरियाणा से लापता तीन नाबालिग किशोरियां हल्द्वानी में मिली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हरियाणा के गुरुग्राम से लापता तीन किशोरियों की तलाश में कई दिनों से भटक रही हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता हल्द्वानी में मिली। मुखानी थाना पुलिस ने इन तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार 24 अगस्त 2025 को शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सेन्ट्रल तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने सूचना दी कि तीन संदिग्ध बालिकाएँ सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से तीनों बालिकाओं को संरक्षण में लेकर थाना मुखानी लाई।
पूछताछ में पता चला कि ये बालिकाएँ गुड़गांव (हरियाणा) की रहने वाली हैं, जिनकी उम्र 16 और 17 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वे घर से नाराज होकर घूमने के लिए हल्द्वानी आ गई थीं। इस बीच परिजनों को सूचित किया गया तो ज्ञात हुआ कि उनकी गुमशुदगी थाना सेक्टर-5 गुरुग्राम में FIR संख्या 273/25 धारा 137(2) BNS के अंतर्गत दर्ज है।
हरियाणा पुलिस की टीम व परिजन हल्द्वानी पहुँचे, जहां आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने तीनों बालिकाओं को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने अपनी बेटियों की बरामदगी पर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement