Report by : Paras Bisht
Published at :
आज और कल हल्द्वानी में रहेगा रूट डायवर्जन, रूट प्लान देखकर घर से निकलें

हल्द्वानी। वीकेंड पर पर्यटकों व अन्य वाहन चालकों को जाम में न फंसना पड़े। इसलिए पुलिस ने नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन किया गया है। सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक नियम प्रभावी रहेगा। एसएसपी प्रह्नाद नारायण मीणा ने लोगों से आग्रह किया है कि रूट प्लान देखकर निकलें और पुलिस को सहयोग करें।
नैनीताल व भीमताल में वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाती है। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए पुलिस पहले से तैयार है। शनिवार और रविवार को हल्द्वानी में रूट डायवर्जन किया गया है। रामपुर रोड व बरेली रोड से आने वाले सभी वाहनों को गौलापार बाइपास होकर रवाना किया जाएगा। महत्वपूर्ण यह है कि यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गौलापार स्टेडियम में पार्क किया जाएगा। वहां से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल को प्रवेश करेंगे।
ये रहेगा रूट डायवर्जन-
– बरेली रोड से नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाइपास से नारीमन तिराहा जाएंगे।
– रामपुर रोड से नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गौला बाइपास से नारीमन तिराहा जाएंगे।
– कालाढूंगी रोड से नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहन ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाइडिल गेट होकर नरीमन तिराहा को जाएंगे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›